नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

बीजेपी नेता प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान बताया कि नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए को 290+ सीटें मिली हैं।

Load More