नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की ट्रॉफी के साथ कप्तानों ने दिया पोज़, नहीं शामिल हुए रोहित

आईपीएल 2023 की शुरुआत से एक दिन पहले गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में टीमों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा फोटोशूट में शामिल नहीं हुए जबकि एडेन मारक्रम की जगह भुवनेश्वर कुमार ने सनराइज़र्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया। दरअसल, मारक्रम अभी अपनी टीम से नहीं जुड़े हैं।

Load More