नरेन ने छक्का छोड़िए, 2 रन लेने का भी मौका नहीं दिया: एलएसजी के खिलाफ 1/17 के आंकड़े पर जाफर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल-2024 में एलएसजी के खिलाफ केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन द्वारा गेंदबाज़ी में 4-0-17-1 के आंकड़े दर्ज किए जाने पर 'X' पर लिखा है, "नरेन ने बल्लेबाज़ों को सिर्फ एक-एक रन लेने का मौका दिया।" उन्होंने लिखा, "नरेन ने छक्का छोड़िए, किसी को 2 रन लेने का भी मौका नहीं दिया, व्हाट ए लेजेंड।"