नर्सरी की छात्रा का यूपी के स्कूल में 5वीं के छात्र ने कथित तौर पर किया रेप
कासगंज (उत्तर प्रदेश) के एक निजी स्कूल में नर्सरी की 5-वर्षीय छात्रा का रेप करने के आरोप में 5वीं कक्षा के 11-वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को किशोर न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।