नर्सिंग छात्रा को यूपी में सहपाठी ने कहा- हाथ व सीने पर ब्लेड मारकर खून दिखाओ; हुआ गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में नर्सिंस छात्रा को ब्लेड से अपने हाथ व सीने पर वार करने के लिए मजबूर करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 25-वर्षीय सहपाठी गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल कर उसकी व उसके परिवार की हत्या करने की धमकी देते हुए उसे खून दिखाने को कहा था।