नल व बोतल के पानी के ज़रिए हर सप्ताह 5 ग्राम प्लास्टिक खा लेते हैं लोग: रिपोर्ट
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग हर सप्ताह पानी के ज़रिए 5 ग्राम प्लास्टिक खा लेते हैं जो एक क्रेडिट कार्ड जितना होता है। बकौल रिपोर्ट, पानी के ज़रिए एक महीने में 21 ग्राम और सालभर में 250 ग्राम प्लास्टिक शरीर में पहुंच रहा। 79-वर्ष की उम्र तक करीब 20-किलोग्राम प्लास्टिक शरीर में जमा हो जाएगा।