नवी मुंबई में पटरी पर गिरी महिला के ऊपर से गुज़री ट्रेन, रिवर्स कर बचाई गई महिला की जान
एक अधिकारी ने बताया है कि सोमवार को बेलापुर (नवी मुंबई) स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार करते समय पटरी पर गिरी एक 50 वर्षीय महिला ट्रेन के नीचे आ गई। हालांकि, इसके बाद ट्रेन को रिवर्स करवाकर महिला को बचाया गया जिसका वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में महिला को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े।