नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रमोशन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म 'कोस्टाओ' के प्रमोशन के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताते हुए हाथ में काली पट्टी बांधी। उन्होंने कहा है, "यह अभी हाल ही में हुआ और तब से यह हमारे दिमाग में है। जो कुछ हुआ उसके प्रति हमारे अंदर बहुत गुस्सा है। बहुत दुख भी है।"