नवीन ने चोट का 'नाटक' करने वाले गुलबदीन को किया ट्रोल, शेयर किया 'वेलकम' का मॉर्फ्ड क्लिप

अफगानिस्तानी पेसर नवीन-उल-हक ने खेल रोकने के लिए चोट का 'नाटक' करने वाले साथी खिलाड़ी गुलबदीन नईब को ट्रोल किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वेलकम' का मॉर्फ्ड क्लिप शेयर किया जिसमें गुलबदीन को चोट का नाटक करने वाले किरदार के रूप में दिखाया गया है। राशिद खान समेत कई अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने कमेंट में हंसने वाली इमोजी डाली है।

Load More