नवाबों के शहर लखनऊ में ज़रूर घूमें बड़ा इमामबाड़ा समेत 5 ऐतिहासिक धरोहर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। अनूठे साहित्यिक परिवेश, स्वाद और प्रदर्शनकारी कलाओं के कारण इसकी दुनियाभर में अलग पहचान है। यहां नवाबों द्वारा बनवाया गया रूमी गेट, बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया), छोटा इमामबाड़ा, रेज़ीडेंसी, शाहनजफ इमामबाड़ा मौजूद हैं। इसके अलावा पर्यटक हुसैनाबाद, सआदत अली खान और खुर्शीद ज़ैदी का मकबरा भी घूम सकते हैं।