नवंबर 2024 में दोहा या अबू धाबी में हो सकता है IPL 2025 का मेगा ऑक्शन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले सीज़न की तरह देश से बाहर आयोजित किया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, मेगा ऑक्शन नवंबर 2024 के आखिरी हफ्ते में दोहा या अबू धाबी में हो सकता है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 का मेगा ऑक्शन पहली बार देश से बाहर दुबई में आयोजित किया गया था।