भारत की हवाई सुरक्षा होगी अभेद्य, नवंबर में मिलेगा S-400 मिसाइल सिस्टम का पांचवां स्क्वॉड्रन
भारत को रूस से S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम का पांचवां और आखिरी स्क्वॉड्रन नवंबर 2026 में मिलने की संभावना है। रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण इसमें देरी हुई है। इसे दिल्ली-NCR की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने की चर्चा है। DAC ने पांच अतिरिक्त S-400 स्क्वॉड्रन खरीद के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।