नवंबर-दिसंबर में 35 लाख शादियों पर भारतीय खर्च करेंगे ₹4.25 लाख करोड़: रिपोर्ट
प्रभुदास लीलाधर की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर-दिसंबर के बीच होने वालीं 35 लाख शादियों पर भारतीय ₹4.25 लाख करोड़ खर्च करेंगे। यह आंकड़ा वर्ष-2023 की इसी अवधि के दौरान 32 लाख था। बकौल कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, भारत में 15 जनवरी-15 जुलाई के बीच 42 लाख से ज़्यादा शादियां हुईं, जिनपर कुल ₹5.5 लाख करोड़ खर्च हुए हैं।