नवंबर में मिला रोहित शर्मा का फोन कॉल मेरे जीवन के सबसे अच्छे फोन कॉल में से एक है: द्रविड़
टी20 विश्व कप-2024 की विजेता भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ ने बताया है कि वनडे विश्व कप-2023 के बाद नवंबर में मिला कप्तान रोहित शर्मा का फोन कॉल उनके जीवन के सर्वश्रेष्ठ फोन कॉल में से एक है। उन्होंने बताया, "रोहित ने...कहा, 'राहुल...आइए 6-8 महीने में (विश्व कप) कामयाबी हासिल करें...एकसाथ मिलकर सफलता हासिल करना अच्छा रहेगा।"