नवंबर से रूस से तेल आयात घटा सकती हैं भारतीय कंपनियां, US के सख्त रुख के बाद फैसला
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद भारतीय तेल कंपनियां नवंबर में रूस से कच्चे तेल के आयात में कटौती कर सकती हैं। हालांकि, भारत का रुख हमेशा यही रहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तेल आयात करता है।