नवाज़ शरीफ ने अपने भाई व पाक पीएम शहबाज़ को दी कूटनीतिक रास्ता अपनाने की सलाह: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से तनाव के बीच पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने अपने भाई व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को स्थिति को कूटनीतिक तरीके से संभालने की सलाह दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में लंदन से पाकिस्तान लौटे नवाज़ शरीफ मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान के आक्रामक रवैया अपनाने के पक्ष में नहीं थे।