नवंबर में 21 महीने के निचले स्तर 5.85% पर रही भारत की थोक महंगाई दर

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) नवंबर 2022 में 21 महीने के निचले स्तर 5.85% पर पहुंच गई। डब्ल्यूपीआई फरवरी 2021 में 4.83% के बाद से नवंबर में सबसे कम है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में डब्ल्यूपीआई 8.39% रहा था जबकि नवंबर 2021 में यह 14.87% दर्ज किया गया था।

Load More