नवंबर में दिल्ली के मुकाबले पूरे पाकिस्तान में बिकीं केवल एक चौथाई कारें: डेटा
हिन्दुस्तान टाइम्स ने पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के डेटा के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान में नवंबर में केवल 4,875 कारें बिकीं। दिल्ली में इस अवधि में तकरीबन 18,000 कारें बिकीं। पाकिस्तान में इनपुट कॉस्ट, मुद्रास्फीति, मांग में गिरावट, मुद्रा की कीमत में गिरावट और वाहन खरीदने में अधिक टैक्स लगाने के कारण वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई है।