नवजात नातिन को गोद में थामे दिखीं नीना गुप्ता; लिखा- मेरी बेटी की बेटी
ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बेटी व फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता की नवजात बेटी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नीना गुप्ता अपनी नातिन को गोद में थामे दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, "मेरी बेटी की बेटी, रब राखा।" गौरतलब है कि मसाबा ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को बेटी को जन्म दिया था।