नवजोत सिंह सिद्धू ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राष्ट्रपति मुर्मु को पत्र लिखा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर राजघाट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने X पर पत्र शेयर कर लिखा, ‘‘यह केवल एक स्मारक के संबंध में नहीं है...यह हमारे लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।"