नवजात बच्चे संग धूप में ड्यूटी करने वाली यूपी की महिला सिपाही का प्ले-स्कूल में हुआ तबादला
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में परशुराम जयंती पर नवजात बच्चे के साथ धूप में ड्यूटी करते दिखीं महिला सिपाही सोनिया का पुलिस लाइंस स्थित प्ले-स्कूल में तबादला कर दिया गया है। उनके वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया है कि प्ले-स्कूल में सोनिया अपनी व बच्चे की बेहतर देखभाल कर सकेंगी।