नवनीत राणा ने ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारा लगाने को लेकर राष्ट्रपति को लिखा पत्र
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लोकसभा में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाए जाने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। राणा ने पत्र में ओवैसी की संसद की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति से कहा है कि उन्होंने ऐसा कर संविधान के नियमों का उल्लंघन किया है।