नवनियुक्त RBI गवर्नर ने बताया- क्या है उनकी प्राथमिकता और वह शुरू में क्या-क्या करेंगे
11 दिसंबर से पदभार संभालने जा रहे नवनियुक्त आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता जीडीपी की रफ्तार को तेज़ करना होगा। उन्होंने कहा कि वह आरबीआई के कामकाज को समझते हुए फैसले लेंगे और हर संभव कदम उठाते हुए अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम काम करेंगे। वह शक्तिकांत दास की जगह लेने जा रहे हैं।