नवनियुक्त RBI गवर्नर मल्होत्रा को मिलेंगी ₹450 करोड़ का बंगला समेत कौनसी सुविधाएं?
नवनियुक्त आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा को रहने के लिए बंगला, गाड़ी के साथ ड्राइवर और घरेलू सहायक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि आरबीआई गवर्नर को रहने के लिए मिलने वाले मुंबई के बंगले की कीमत ₹450 करोड़ है। मल्होत्रा को बतौर आरबीआई गवर्नर प्रति माह ₹2.5 लाख वेतन मिलेगा।