नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को सुबह 10:15 बजे देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा शपथ दिलाएंगे। देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहीं मुर्मू पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Load More