नवरात्रि पर झारखंड में म्यांमार के बौद्ध मंदिर की तरह बनाया जा रहा माता का पंडाल
बोकारो (झारखंड) में नवरात्रि पर म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर की तरह माता का पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष दीपू मोदी ने बताया कि पंडाल के निर्माण में ₹17 लाख खर्च होंगे और इसकी ऊंचाई 85 फीट व चौड़ाई 120 फीट होगी जिसके अंदर मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।