नवरात्रि पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रयागराज में की कंजक पूजा
नवरात्रि पर प्रयागराज (यूपी) में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंजक पूजन किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कन्याओं के पैरों में आलता लगाया और उन्हें दही व जलेबी खिलाई। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "अगर इंसान सोशल मीडिया से बाहर निकलकर देखेगा तो आज भी इंडिया में प्यार...है🙌।"