नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर घर में इन 5 जगहों पर जलाएं दीया
नवरात्रि के दौरान घर में अखंड ज्योति जलाने और कलश स्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी और नवमी पर घर में कुछ खास जगहों पर दीया जलाना चाहिए। दोनों दिन घर के मुख्यद्वार के दोनों ओर, तुलसी के पास, किचन में, तिजोरी के पास और पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।