नवरात्रि में क्यों जलाते हैं अखंड ज्योति और क्या है इसका महत्व?
नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाई जाती है जो माता दुर्गा के प्रति समर्पण, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। आगरा (यूपी) के ज्योतिष आचार्य प्रमोद कुमार अग्रवाल के अनुसार, नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से जीवन में प्रकाश व खुशहाली आती है, नकारात्मक ऊर्जा व बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक संपन्नता आती है।