नवरात्रि में छत्तीसगढ़ में शख्स ने कैंची से अपनी गर्दन काटकर देवता को चढ़ाई खुद की 'बलि'
नवरात्रि के दौरान रायपुर (छत्तीसगढ़) के धरसीवा इलाके में शनिवार की सुबह एक 55 वर्षीय शख्स ने अपने घर में देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर देवता को खुद की 'बलि' चढ़ा दी। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शख्स पिछले एक हफ्ते से सीने में दर्द से परेशान था।