नवरात्रि में मां दुर्गा से संबंधित कौन-कौनसे हैं 9 रंग?
3 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्रि पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 'स्वरूपों' को विशेष रंग समर्पित होते हैं। पहले दिन पीला रंग, दूसरे दिन हरा, तीसरे दिन ग्रे, चौथे दिन नारंगी, पांचवें दिन सफेद, छठे दिन लाल, सातवें दिन रॉयल ब्लू, आठवें दिन गुलाबी और नौवें दिन बैंगनी रंग मां दुर्गा के स्वरूपों को समर्पित होता है।