नवरात्र में इन शक्तिपीठ की यात्रा के लिए जा सकते हैं श्रद्धालु
3-11 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र रहे हैं और इस दौरान श्रद्धालु देश के कई शक्तिपीठों के दर्शन कर सकते हैं। माता सती के कान के आभूषण वाराणसी (मणिकर्णिका घाट) में गिरे थे। देवी के बाल के गुच्छ और चूड़ामणि वृंदावन (उमा शक्तिपीठ) में गिरे थे। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (ज्वाला जी मंदिर) में देवी की जीभ गिरी थी।