नवरात्र में कलश स्थापना के साथ क्यों बोए जाते हैं जौ?
नवरात्र में कलश स्थापना के समय जवार या जौ बोने का विधान है। 9 दिनों में जवार हरे-भरे हो जाते हैं जो खुशहाली व सुख-समृद्धि का संकेत है। शास्त्रों में सृष्टि की शुरुआत के बाद पहली फसल जौ मानी गई है इसलिए देवी-देवताओं के पूजन में जौ बोना शुभ माना गया है। शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हैं।