नवरत्न कंपनी नाल्को का पहली तिमाही का मुनाफा 76% बढ़कर ₹588 करोड़ हुआ

नवरत्न कंपनी नैशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) का जून 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत लाभ 76.3% बढ़कर ₹588.42 करोड़ हो गया। नाल्को ने एक साल पहले इसी अवधि में ₹333.76 करोड़ का एकीकृत लाभ दर्ज किया था। बकौल कंपनी, उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर ₹3,226.88 करोड़ से घटकर ₹2,916.62 करोड़ रह गई।

Load More