नवरत्न कंपनी रेलटेल को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट से मिला ₹90 करोड़ का ऑर्डर
नवरत्न कंपनी रेलटेल को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट से ₹90.08 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिससे आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है। इस कॉन्ट्रैक्ट में तीन परिवहन निगमों एमटीसी लिमिटेड-चेन्नई, टीएनएसटीसी-कोयंबटूर और टीएनएसटीसी-मदुरै के लिए एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग सिस्टम के डिज़ाइन, डेवलपमेंट, सप्लाई, इम्प्लीमेंटेशन, ऑपरेशन और मेनटेनेंस का काम शामिल है।