नववर्ष पर अयोध्या के राम मंदिर में 2 लाख से ज़्यादा भक्तों ने किए दर्शन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (अयोध्या) ने 'X' पर बताया है कि नववर्ष पर राम मंदिर में 2 लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने लिखा, "5 कतारों में लगकर भक्तों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी।"