नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने श्रीनगर के लाल चौक पर उमड़ी भीड़, नाचते-गाते दिखे लोग
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) नगर निगम के कमिश्नर व यूपीएससी-2015 के सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर खान ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर लाल चौक (श्रीनगर) पर जश्न मनाते लोगों की भीड़ दिख रही है। उन्होंने लिखा, "शहर में इससे पहले...ऐसा जश्न कभी नहीं देखा!" एक अन्य वीडियो में लोग नाचते-गाते दिख रहे हैं।