नवविवाहित लड़की ने शादी के 11 दिन बाद यूपी में प्रेमी के साथ ज़हर खाकर की आत्महत्या
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में मायके आई एक नवविवाहिता और उसके प्रेमी ने शनिवार रात कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 दिसंबर को युवती के परिजन ने उसकी शादी दूसरे व्यक्ति से करवा दी थी जिससे दोनों नाखुश थे। बकौल रिपोर्ट्स, परिजन ने पुलिस को बिना बताए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया था।