नवाज़ शरीफ ने किया पाकिस्तान चुनाव में पीएमएल-एन के सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा
नवाज़ शरीफ ने शुक्रवार को दावा किया कि पाकिस्तान के आम चुनाव में उनकी पार्टी 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़' (पीएमएल-एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा, "हमारे पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं है...दूसरे दलों से अनुरोध करेंगे कि वे हमारे साथ मिलकर सरकार बनाएं।" शरीफ ने यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी ने कितनी सीटें जीती हैं।