नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से हैं संबंध, मुंबई बम धमाकों के दोषियों से खरीदी ज़मीन: फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मलिक ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषियों से बाज़ार भाव से सस्ते दाम में ज़मीन खरीदी थी। बकौल फडणवीस, उनके पास ऐसे 5 सौदों के कागज़ात हैं जिन्हें वह उपयुक्त जांच एजेंसियों को सौंपेंगे।