नवाज़ुद्दीन की घरेलू सहायिका ने लगाया दुबई में सैलरी न मिलने का आरोप, कहा- खाने को नहीं है
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने 20-वर्षीय घरेलू सहायिका सपना को दुबई में छोड़ दिया है और सैलरी नहीं दी। नवाज़ुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने सपना का वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही है, "मेरे पास खाने को कुछ नहीं है और एक भी पैसा नहीं है...मुझे भारत में अपने घर जाना है।"