नवाज़ुद्दीन ने खुद को संपत्ति विवाद से किया अलग, भाई को दी पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया से विवाद के बीच मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में अपने हिस्से की पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी भाई के नाम कर दी है। उनके भाई फैज़ुद्दीन ने कहा, "प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं हो रहा था...हम सात भाई हैं...भाई अलमाश को सारी पावर दी गई है...नवाज़ुद्दीन ने खुद को ज़मीन विवाद से अलग कर लिया है।"