नवी मुंबई में कुछ घरों पर चिपकाए गए पीएफआई के समर्थन वाले स्टिकर, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में कुछ घरों पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के समर्थन वाले स्टिकर और पटाखे बांधने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक घर पर 'पीएफआई ज़िदाबाद' और '786' लिखे स्टिकर चिपकाए गए थे। बकौल अधिकारी, मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।