नवी मुंबई में होमवर्क रिवाइज़ नहीं करने पर ट्यूटर ने जलाया बच्चे का हाथ, मामला दर्ज
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में होमवर्क रिवाइज़ नहीं करने पर लाइटर से बच्चे का हाथ जलाने के आरोप में एक निजी ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, सोनी तिवारी (35) बच्चे के होमवर्क रिवाइज़ ना करने पर नाराज़ थी। हालांकि, बाद में उसने बच्चे के परिवार से यह कहकर माफी मांगी कि उसका इरादा केवल चेतावनी देना था।