नवी मुंबई में ₹1 करोड़ से अधिक के ड्रग्स ज़ब्त, 16 नाइजीरियाई नागरिक किए गए गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने शनिवार को एक मकान से ₹1 करोड़ से अधिक के ड्रग्स ज़ब्त कर 6 महिलाओं समेत 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नव वर्ष की पार्टियों के लिए ड्रग्स का भंडारण कर रहे थे। बकौल पुलिस, ज़ब्त किए गए ड्रग्स में गांजा, चरस और हेरोइन शामिल हैं।