नवीन कभी नहीं लौटेगा लेकिन जो ज़िंदा हैं उन्हें बचाएं: यूक्रेन में मरने वाले छात्र का भाई
यूक्रेन में युद्ध के बीच जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा के भाई ने कहा है, "मेरा भाई कभी नहीं लौटेगा लेकिन जो ज़िंदा हैं उन्हें बचाएं।" उन्होंने कहा, "कई माता-पिता हर मिनट चिंता में बिता रहे हैं...भाई का शव लाने की अपील से ज़्यादा मैं सरकार से कहूंगा कि सभी अन्य छात्रों को सुरक्षित ले आएं।"