नवीन ने भारत की यात्रा टाली थी ताकि जूनियर छात्र यूक्रेन में न छूट जाएं: नवीन का दोस्त
यूक्रेन में युद्ध के बीच गोलीबारी में जान गंवाने वाले 21-वर्षीय भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के एक दोस्त ने बताया है कि जूनियर छात्र यूक्रेन में न छूट जाएं इसलिए नवीन ने भारत की यात्रा टाल दी थी। छात्र ने बताया कि नवीन सोमवार की जगह बुधवार को जूनियर छात्रों के साथ भारत के लिए निकलना चाहता था।