नवीन-उल-हक के फील्डिंग के दौरान धर्मशाला में दर्शकों ने लगाए 'कोहली-कोहली' के नारे
धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 के मैच में अफगानिस्तानी पेसर नवीन-उल-हक के बाउंड्री रोप के पास फील्डिंग के दौरान दर्शकों ने 'कोहली-कोहली' के नारे लगाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "वह अपने फैसले पर अफसोस कर रहे होंगे।" आईपीएल-2023 में नवीन और विराट कोहली के बीच बहस हुई थी।