नवीन-कोहली में बहस होने के बाद सलमान आगा ने कोहली को मेसेज किया था 'बच्चे शांत हो जा': इमाम
पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2023 में विराट कोहली और नवीन-उल-हक में हुई बहस के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा ने कोहली को इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजा था। इमाम ने कहा, "सलमान ने लिखा, 'कोहली बच्चे शांत हो जा, क्या हो गया?'" कोहली और नवीन के बीच वनडे विश्व कप 2023 के दौरान सुलह हुई थी।