नवीनतम रैंकिंग में प्रवासियों के बसने के लिए सबसे खराब देश कौन हैं?
52 देशों की नवीनतम एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग के अनुसार, कुवैत को प्रवासियों के लिए सबसे खराब देश माना गया है जबकि न्यूज़ीलैंड नीचे से दूसरे स्थान पर है। हॉन्ग-कॉन्ग, साइप्रस, लक्ज़मबर्ग, जापान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, इटली और माल्टा को भी प्रवासियों ने पसंद नहीं किया है। कुवैत ने जीवन गुणवत्ता और बसने की प्रक्रिया के मामले में खराब प्रदर्शन किया।